राष्ट्रपति श्री कोविंद ने डॉ. अम्बेडकर जन्म स्थली पर श्रद्धासुमन अर्पित किये
|
-
|
इन्दौर | 14-अप्रैल-2018
|
बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की 127वीं जयंती पर भारत के राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज महू स्थित उनकी जन्म स्थली पर बने स्मारक में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने डॉ. अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा के चरणों में पुष्प अर्पित किये। इस दौरान राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल, प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री श्री थावरचंद गेहलोद, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री अजय शर्मा, संभागायुक्त श्री संजय दुबे सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी व अम्बेडकर स्मारक संचालन समिति के पदाधिकारी भी मौजूद थे। राष्ट्रपति श्री कोविंद ने डॉ. अम्बेडकर स्मारक का भ्रमण कर वहां बाबा साहेब के जीवनवृत्त पर आधारित फोटो गैलरी का अवलोकन किया। इससे पूर्व अम्बेडकर स्मारक संचालन समिति के अध्यक्ष श्री भंते संघ शील एवं सचिव श्री मोहनराव वाकोडे ने राष्ट्रपति श्री कोविंद, राज्यपाल श्रीमती पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
(12 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|