मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना संबंधी बैठक सम्पन्न
|
-
|
अशोकनगर | 07-अप्रैल-2018
|
प्रदेश में प्रमुख कृषि फसलें गेहूँ, चना, मसूर, सरसो एवं धान की उत्पादकता बढ़ाने और फेयर एवरेज क्वालिटी (एफ.ए.क्यू) गुणवत्ता उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिये मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना शुरू की गई है। इस आशय के विचार कलेक्टर श्री बी.एस.जामोद द्वारा शनिवार को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना संबंधी बैठक के दौरान व्यक्त किये। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ए.के.चांदिल, उप संचालक कृषि श्री एस.एस.एस.मरावी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री बी.एस.जामोद ने कहा कि इस योजना में खरीफ 2016 में धान एवं रबी 2016-17 में गेहूँ की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्राथमिक साख सहकारी समितियों के माध्यम से ई-उपार्जित मात्रा पर 200 रूपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि लाभान्वित पात्र किसान के बैंक खाते मे जमा कराई जाएगी। साथ ही रबी 2017-18 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जित कराने वाले किसानों के खाते में 265 रूपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि जमा कराई जायेगी। यह राशि इस 15 मार्च 2018 से 26 मई 2018 तक गेहूँ बेचने वाले किसानों के खाते में जमा कराई जाएगी। साथ ही 10 अप्रैल 2018 से प्रदेश में रबी 2017-18 में न्यूनतम मूल्य पर चना, मसूर एवं सरसों उपार्जित कराने वाले किसानों को 100 रूपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि किसानों के खाते में जमा कराई जायेगी। कृषि उत्पाद मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे बेचा गया हो अथवा न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर बेचा गया हो दोनो स्थिति में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का लाभ पंजीकृत किसानों को मिलेगा। रबी 2016-17 में गेहूँ तथा खरीफ 2017 में धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ई-उपार्जित कराये गये समस्त किसानवार डाटाबेस का सत्यापन एवं प्रमाणीकरण के बाद जानकारी संचालक किसान-कल्याण तथा कृषि विकास संचालनालय को उपलब्ध कराई जायेगी। सत्यापित डाटाबेस के आधार पर 200 रूपये प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि जिले को उपलब्ध कराई जायेगी। कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किसानों के डाटाबेस का परिक्षण कर पुष्टि करेगी। इसके बाद किसानों के बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि जमा कराई जायेगी। इसकी सूचना किसानों को मोबाईल पर एसएमएस से दी जायेगी।
(12 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|