आतंकवाद विरोधी शपथ दिलवाई
|
-
|
शाजापुर | 19-मई-2017
|
कलेक्टर श्रीमती अलका श्रीवास्तव ने आज कलेक्टर कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी दिवस पर अधिकारी-कर्मचारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुँचाने वाली शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी श्री लवित भारती, जिला पंचायत सीईओं डाँ. वीरेन्द्र सिंह रावत, अपर कलेक्टर श्रीमती मीनाक्षी सिंह, अनुविभागीय अधिकारी श्री राजेश यादव, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री डी.एस. जादौन, जिला परिवहन अधिकारी श्री ज्ञानेन्द्र वैश्य, कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री आर.डी. शाक्य, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.आर. हावड़िया, आपूर्ति अधिकारी श्री भतकारिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
(341 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|