दुर्घटना में हो रही मृत्यु को रोकने के लिए शासकीय कर्मी हेलमेट पहनकर निकालेंगे रैली
|
-
|
बड़वानी | 12-जनवरी-2017
|
जिले में दो पहिया वाहनो की टक्कर, दुर्घटना में हो रही सतत् मौतो को रोकने के लिए शासकीय कर्मी हेलमेट पहनकर मोटर सायकिल रैली निकालेंगे। इस रैली के माध्यम से जहां वे यह बतायेंगे कि उनके पास हेलमेट है व वे इसका अनिवार्य रूप से उपयोग करते है। वही आमजनो को भी प्रोत्साहित करेंगे कि वे दो पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाये। जिससे दुर्घटना में किसी की मृत्यु न होने पाये। कलेक्टर श्री तेजस्वी एस नायक की पहल पर यह रैली 14 जनवरी शनिवार को प्रातः 11 बजे से शहीद भीमा नायक शासकीय महाविद्यालय परिसर से निकाली जायेगी। इस रैली में दो पहिया वाहनधारी शासकीय कर्मी भाग लेंगे, वही ऐसे युवा व आमजन भी भाग ले सकेंगे जो दो पहिया वाहन चलाते है एवं उनके पास अपना स्वयं का हेलमेट है। अर्थात् रैली में भाग लेने का विकल्प सभी के पास उपलब्ध होगा, किन्तु शर्त एक ही रहेगी कि वे रैली में भाग लेने के लिए अनिवार्य रूप से अपना स्वयं का हेलमेट लगायेंगे। कालेज परिसर से निकली यह मोटर सायकिल रैली शहर के विभिन्न मार्गो-मोहल्लो से होकर गुजरेगी। इस दौरान रैली में चल रहे सवार यातायात के नियमो की जानकारी भी आमजनो को देकर उन्हे सुरक्षित वाहन चलाने हेतु प्रेरित करेंगे।
(464 days ago)
|
डाउनलोड करे क्रुतीदेव फोन्ट में.
|
डाउनलोड करे चाणक्य फोन्ट में.
|
|